कांग्रेस नेता ललित कुमरे को बनाया गया जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

राजनांदगांव। ललित कुमरे को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललित कुमरे एक सुलझे हुए राजनीतिक नेता है उन्हें सामाजिक के साथ-साथ राजनीति की भी अच्छी जानकारी है वह मिलनसार और मृदु भाषी है।

उनकी राजनीतिक शुरुआत स्वर्गीय उदय मुदलियार के साथ हुई और तब से वे कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं वे तीन बार युवक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रहे फिर उन्हें किसान कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया जिस पर उन्होंने संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया इस बार भी उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है वे अपना राजनीतिक गुरु जितेंद्र मुदलियार को मानते हैं निसंदेह ही पार्टी में उनकी नई जिम्मेदारी में वह खरा उतरेंगे।

Exit mobile version