भिलाई। दुर्गापुर इस्पात संयंत्र, दुर्गापुर द्वारा एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा हैं, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (बी.एस.पी.) की टीम का चयन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा की जा रही चयन स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा का आयोजन 11 सितम्बर 2025 को संध्या 06:00 बजे से भिलाई क्लब, टेबल टेनिस हॉल, भिलाई में किया गया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक खिलाडी, उनके परिवारजन और भिलाई परिधीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं। चयन स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 11 सितम्बर 2025 को संध्या 06:00 बजे से भिलाई क्लब, टेबल टेनिस हॉल, भिलाई में निम्न चयनकर्ताओं उमेश गिरी गोस्वामी एवं के के शुक्ल के पास अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी, उप प्रबंधक (की.सा. एवं ना.सु.) अभिजीत भौमिक होंगे।




