Wednesday, March 4, 2026

एवन लॉज में प्रेमी की हत्या, नाबालिग प्रेमिका ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट..

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध संबंध के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। थाना गंज क्षेत्र के सत्कार गली, रमन मंदिर वार्ड स्थित एवन लॉज में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी नाबालिग ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और घर लौटकर अपनी माँ को पूरी घटना बताई।

जानकारी के अनुसार, हत्या की आरोपी नाबालिग बालिका बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपनी माँ के साथ थाना कोनी पहुँचकर पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध बिहार निवासी मोहम्मद सद्दाम (जो वर्तमान में अभनपुर क्षेत्र स्थित एमएस इंजीनियरिंग में रहता था) के साथ था। दोनों बीते शनिवार से रायपुर के एवन लॉज में ठहरे हुए थे।

बालिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से मोहम्मद सद्दाम पर हमला कर दिया। वारदात के बाद उसने मृतक के मोबाइल फोन को अपने पास रखा और कमरे की चाबी रेलवे ट्रैक में फेंक दी। इसके बाद वह घर लौट गई और पूरी घटना अपनी माँ को बताई।

माँ के साथ थाने पहुँचकर जब बालिका ने पूरी जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और कमरे का ताला तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें