Saturday, January 17, 2026

आप नेता की शिकायत का बड़ा असर: भिलाई निगम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के ‘निर्माताओं’ पर कार्रवाई के निर्देश दिए

भिलाई। आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा उपाध्यक्ष (दुर्ग) जसप्रीत सिंह ने आज मीडिया को सूचित किया कि उनके द्वारा ज़िला कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत पर नगर पालिक निगम भिलाई ने तत्काल और कठोर संज्ञान लिया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने अब शहर में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक (SUP) के अवैध निर्माण और थोक बिक्री करने वालों पर सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शिकायत पर निगम का एक्शन प्लान
जसप्रीत सिंह ने 15 सितंबर, को कलेक्टर महोदय को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने भिलाई में 100 माइक्रोन से कम मोटाई की प्लास्टिक थैलियों, पानी पाऊच और डिस्पोजल की खुली बिक्री को उजागर किया था। जसप्रीत सिंह ने जानकारी दी: “निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने हमारी शिकायत के आधार पर, भिलाई के सभी पाँचों ज़ोन (01, 02, 03, 04 और 05) के ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। यह एक बड़ी जीत है क्योंकि इस पत्र में स्पष्ट रूप से कार्रवाई का फोकस ‘निर्माताओं’ और ‘थोक सप्लायरों’ पर रखने का निर्देश दिया गया है।” उन्होंने कहा कि निगम ने यह स्वीकार किया है कि बड़े निर्माता ही थोक में ये वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारी इन्हें इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। यह एक सराहनीय पहल है, जो दिखाता है कि भिलाई निगम अब पर्यावरण नियमों को ईमानदारी से लागू करना चाहता है।

आप नेता की जनता से अपील
लोकसभा उपाध्यक्ष (AAP) जसप्रीत सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भिलाई को स्वच्छ बनाने के लिए अब जनता को भी आगे आना होगा। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की:
उत्पादकों पर दबाव बनाएँ: “जब निगम बड़े निर्माताओं पर शिकंजा कस रहा है, तो छोटे व्यापारियों को भी अब ईमानदारी दिखानी होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुएँ खरीदना और बेचना पूरी तरह बंद करें।” पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनें: “हर नागरिक को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करके, कपड़े के थैले जैसे सुरक्षित विकल्पों को अपनाना चाहिए। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य भिलाई को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है।” सिंह ने यह भी कहा कि वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के तौर पर इस कार्रवाई की प्रगति पर लगातार निगरानी रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यह अभियान सफल हो।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें