छुईखदान के बुनकरों की सराहना, स्कूलों के लिए घोषणाएं : मंत्री गजेंद्र यादव का खैरागढ़ दौरा रहा ऐतिहासिक
खैरागढ़ : सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी 2.0” पर आधारित कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन खैरागढ़ (पिपरिया) स्थित जिला भाजपा कार्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के कैबिनेट व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।।इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से यह कार्यशाला विशेष बन गई है।।
जिले के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है: विक्रांत सिंह
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में केसीजी जिले में लगातार कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति यह दर्शाती है,कि जिले के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।। उन्होंने यह भी कहा कि केसीजी नया जिला है, इसलिए यहां आधारभूत संरचना और पर्यटन क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की आवश्यकता है।।कार्यशाला का सफल संचालन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने किया।।
पं. दिनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे: निलू शर्मा
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार 17 सितंबर से गुरुवार 2 अक्टूबर तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें “एकात्म मानववाद” का प्रणेता कहा और इस कार्यक्रम को संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला।।
जीएसटी में की गई कटौती को जनसाधारण के लिए राहतदायक बताया: गजेंद्र यादव केबीनेट मंत्री
मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि केसीजी जिला में यह उनका पहला आगमन है और यह उनका सौभाग्य है,कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर यहां उपस्थित हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कारगिल युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर और कोरोना काल की वैक्सीन नीति जैसे उदाहरणों से देश की आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला।
मंत्री यादव ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के किसान ड्रोन तकनीक का उपयोग कर खेतो में दवाई का छिड़काव कर रहे हैं, सैन्य क्षेत्र में लेजर तकनीक से भारत ने पूरी दुनिया में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान और स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।।उन्होंने जीएसटी में की गई कटौती को जनसाधारण के लिए राहतदायक बताया और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की छुईखदान बुनकर सोसायटी द्वारा निर्मित वस्त्रों की सराहना करते हुए उन्हें अपनाने की अपील की।
अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने खैरागढ़ क्षेत्र के सभी हाई स्कूलों में डोम शेड निर्माण एवं साल्हेवारा क्षेत्र के मरम्मत योग्य सभी प्राथमिक स्कूलों की मरम्मत कराने की घोषणा भी की।।कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, टीके चंदेल, अनिल अग्रवाल, गिरजा चंद्राकर, ललित चोपड़ा, खम्हन ताम्रकार, राजेश मेहता, अनिल अग्रवाल, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, जंत्री साहू, वंदना तांडेकर, कृष्णा वर्मा, विकेश गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, जीवन देवांगन, डोरेलाल साहू, देवकुमार सेन, हरप्रसाद वर्मा, मुकेश वर्मा, अवध वर्मा, चंदू वर्मा, श्यामसुंदर साहू, आनंद सिन्हा, आनंद पटेल, राकेश ठाकुर जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नवनीत जैन ने किया।।




