अवैध वसूली के मामले में सिपाही बर्खास्त, Asi और सिपाही लाइन हाजिर

  • दुर्ग। जिले में रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक 597 अर्जुन दुबे को विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए जाने पर सेवा से पृथक कर बर्खास्त कर दिया गया है आरक्षक की भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी, आरक्षक 597 अर्जुन दुबे पर यातायात में ड्यूटी के समय माल वाहक वाहनों से ओवरलोडिंग के नाम पर नियमित रूप से पैसे वसूली का आरोप लगाया गया था पैसा वसूलने के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन प्रार्थी से कराया गया था विभागीय जांच के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए गए 8 अक्टूबर 2025 को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा आरक्षक अर्जुन दुबे को सेवा से पृथक कर बर्खास्त कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर पुलिस चौकी में तैनात ASI प्रमोद सिंह और सिपाही रवि ठाकुर लाइन अटैच किया गया है।

Exit mobile version